फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा बोर्ड की कापियां जचेंगी गैर जिलों में

विज्ञापन
विज्ञापन
मदरसा बोर्ड की कॉपियां गैर जिलों में जांची जाएंगी
विज्ञापन

बिजनौर। यूपी मदरसा बोर्ड की परीक्षा में शामिल छात्रों की कापी गैर जनपदों में जांची जाएंगी। मूल्यांकन नौ मार्च से शुरू होगा। बृहस्पतिवार को कापी बताए गये मूल्यांकन केंद्र को भेज दी गई। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र के अनुसार मदरसा बोर्ड की मुंशी, मौलवी, आमिल, कामिल व फाजिल की परीक्षा पांच मार्च को समाप्त हो गई हैं। तहसील मुख्यालय के इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र थे। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई। परीक्षा के दौरान सचल दल लगातार निरीक्षण करते रहे। बोर्ड की परीक्षाओं में 4500 छात्र -छात्राएं पंजीकृत थे। नकलविहीन परीक्षा की सख्ती के चलते औसतन 25 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा छोड़ी। अब तक परीक्षा की कापी जिले में ही जांची जाती थी। इस बार शासन के निर्देश पर कापी गैर जिलों में जांची जा रही हैं। यह मूल्यांकन करीबन 20 दिन चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें