नगर पंचायत ने आवंटित की आवास, पात्रों के चेहरे खिले
जलालाबाद। नगर पंचायत जलालाबाद ने आसरा आवास योजना के पात्रों को आवास आवंटित किए गए। आवास पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे।
नगर पंचायत जलालाबाद की चेयरपर्सन सायरा परवीन निर्देशन में मोहल्ला हरिजन बस्ती में आवास आवंटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिशासी अधिकारी हरिनारायण सिंह ने 24 पात्रों को आवास आवंटन करने की घोषणा की। आसरा आवास योजना के अंतर्गत जलालाबाद में 84 आवास का प्रस्ताव किया गया था। जिसमें नगर पंचायत 36 लाभार्थियों को पहले आवास आवंटित कर चुकी है। नगर पंचायत द्वारा अभी 24 पात्रों को आवास आवंटित करना शेष है। आवास आवंटन कार्यक्रम में सभासद लियाकत अंसारी, इरशाद अहमद, सरदार मोहम्मद, चौधरी महमूद, का. खुर्शीद, नदीम शेख, अनीस एड., नदीम खां, तनवीर शेख, भोलू शेख, जावेद शेख, मो.नाजिम, अहसान मंसूरी आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर ईओ हरिनारायण सिंह ने नगर पंचायत को साफ-सुथरा रखने में नागरिकों से सहयोग की अपील की।