बिजनौर। भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरजिंदर कौर ने सपा की पूर्व विधायक रुचि वीरा के पुलवामा हमले को लेकर दिए गए बयान की निंदा की है। हरजिंदर कौर ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि पूर्व विधायक रुचि वीरा पुलवामा के शहीदों की लाशों पर राजनीति कर रही हैं। जब पूरा देश यहां तक कि विपक्ष भी आतंकवाद के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा होकर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है, रुचि वीरा ओछी राजनीति करके शहीदों की लाशों पर राजनीति करना चाहती हैं। रुचि वीरा अपने देश में पाकिस्तान की भाषा बोल रही है। कह रही हैं कि मोदी ने ही अपने देश के जवानों को मरवाया है। रुचि वीरा ने शहीदों बल्कि शहीदों के परिवारों की रोती-बिलखती मां, बहन, बेटी, पत्नी व अन्य परिजनों का अपमान किया है। ऐसी घटिया और ओछी राजनीति करने वालों का बहिष्कार होना चाहिए। हरजिंदर कौर ने जिला प्रशासन से रुचि वीरा के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है।