फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम से 67 लाख कीमत का यूरिया व एनपीके मिला कम

विज्ञापन
विज्ञापन
गोदाम से 67 लाख का यूरिया, एनपीके कम मिला
विज्ञापन

बिजनौर। गन्ना समिति बिजनौर के खाद गोदाम में पिछले सालों का 67 लाख रुपये का यूरिया और एनपीके कम मिला है। डीसीओ ने मामले की जांच शुरू करा दी है। गन्ना समिति के गोदामों से किसानों को खाद बेचा जाता है। किसान यहां से ऋण पर भी खाद ले सकते हैं। बिजनौर समिति के गोदाम में रखे खाद की जांच की गई तो पिछले सालों का करीब 67 लाख रुपये का यूरिया और एनपीके गायब मिला। यह खाद पिछले कुछ सालों का बताया जा रहा है। डीसीओ ने पूरे मामले में जांच बैठा दी है। साथ ही पूर्व खाद गोदाम प्रभारी के ड्यूज निपटाने पर भी रोक लगा दी गई है। डीसीओ यशपाल सिंह के अनुसार एक दो दिन में जांच की रिपोर्ट आ जाएगी। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें