उझारी। नगर के मोहल्ला महल में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की हुई बैठक में नौ दिसंबर को लखनऊ में होने वाली रैली को सफल बनाने की अपील की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद अहमद और प्रदेश महासचिव शाहनवाज आलम (अल्पसंख्यक मोर्चा) ने नौ दिसंबर को ज्यादा से ज्यादा लोगों से लखनऊ पहुंचने की अपील की। इस दौरान जिलाध्यक्ष रवि यादव, हाजी नौशाद अली एडवोकेट ,कमर चौधरी, मुंशी एवज, मान सिंह राणा, चौधरी अफजाल आदि लोग मौजूद रहे।