श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धर्मसभा में हिस्सा लेंगी महिलाएं
बिजनौर। राष्ट्रीय सेविका समिति की बैठक में श्रीराम मंदिर के लिए दिल्ली में होने वाली धर्मसभा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का निर्णय लिया गया।
बैठक में संस्कार भारती, भाजपा, दुर्गा वाहिनी, मातृ शक्ति, सेवा मंडल आदि संगठनों से जुड़ी महिला कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल रहीं। राष्ट्रीय सेविका समिति की प्रांत सहकार्यवाहिका सुकंजबाला ने कहा कि श्रीराम मंदिर का निर्माण अब केवल संसद में अध्यादेश लाकर ही हो सकता है। इसके लिए संपूर्ण हिंदू समाज को एकजुट होकर सरकार पर दबाव बनाना होगा। कहा कि श्रीराम सभी के आदर्श हैं। श्रीराम मंदिर निर्माण में महिलाओं को भी अपनी भूमिका निभानी है। महिलाओं को श्रीराम मंदिर निर्माण में भी अपनी भूमिका निभानी होगी। वक्ताओं ने कहा कि नौ दिसंबर को दिल्ली में धर्मसभा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें हिंदू समाज से लाखों लोग आएंगे। महिलाओं को भी धर्मसभा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना है। बैठक में शामिल महिलाओं में धर्मसभा में अपनी परिजनों व पड़ोसियों को भी ले चलने का आह्वान किया गया। बैठक में नगर कार्यवाहिका मधुमिता देशवाल, नगर बौद्धिक प्रमुख ममता मित्तल, जिला संयोजिका अर्चना चौधरी, भाजपा की क्षेत्रीय मंत्री डा.रचना पाल, मोनिका रुस्तम, रीना अग्रवाल, संध्या गुप्ता, भारती गौड़, विनोद मलिक, गार्गी अग्रवाल, विनोद मलिक, मोहिनी जैन, पूनम गोयल, रामकौर, संगीता शर्मा आदि मौजूद रहे।