फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधाओं के लिए व्यापारियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। सुविधा न दिए जाने के विरोध में शॉपर्स प्राइड मॉल के व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद रखकर मॉल परिसर में धरना दिया। व्यापारियों का कहना है कि मॉल संचालकों द्वारा उन्हें कोई सुविधा नहीं दी जा रही है। मॉल में पार्किंग, सिक्योरिटी व सफाई की उचित व्यवस्था नहीं है। ग्राहक भी व्यापारियों से इस संबंध में शिकायत करते रहते हैं। लंबे समय से जारी इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है। व्यापारियों ने मॉल प्रशासन से समस्या का समाधान कराने की मांग की है। इस दौरान शरद सिंह, रोबिन, मनोज त्यागी, अनुराग, रणवीर, खिजर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें