आज निकलेगी भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा
धामपुर। मंदिर ठाकुरद्वारा बजरिया में 11 दिवसीय गणेश महोत्सव के मौके पर पूजन के मुख्य यजमान पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता एवं पवन एड. रहे। अध्यक्ष विभू बंसल ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे मंदिर प्रांगण से गणेश विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी। पूजन में अजय अग्रवाल पिंटू, दीपक अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, अंकुश सिंघल, राम बाबू सर्राफ, नमिता अग्रवाल, पियूष बंसल, जगदीश प्रसाद, विजय प्रसाद, गोपाल, डा.पंकज अग्रवाल रहे। श्री गणेश चौथ समिति के संरक्षक विजय जैन ने बताया कि 23 सितंबर को गणेेश विसर्जन यात्रा के साथ मूर्ति को हरिद्वार में गंगा में विसर्जित किया जाएगा। उधर, बड़ी मंडी युवा व्यापार संगठन द्वारा राजगढ़ियों की धर्मशाला में गणेश महोत्सव के पूजन में मुख्य यजमान संदीप अग्रवाल ,मीनाक्षी अग्रवाल रही। कार्यक्रम में अजय अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अमित अग्रवाल, मोहित बंसल, विवेक अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, नरेंद्र गुप्ता रहे।