फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान गोष्ठी में दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सब मिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन के अंतर्गत मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना के तहत चयनित गांव सिकंदरपुर के प्राइमरी विद्यालय में आयोजित किसान गोष्ठी में किसानों को उपयोगी जानकारी मुहैया कराई गई। जिसमे किसान क्रेडिट कार्ड, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, कृषि यंत्रीकरण, प्रमाणित बीज वितरण और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन आदि की विशेषज्ञों ने विस्तार से जानकारी दी गई। गांव बुडेरना स्थित प्रथमा बैंक के शाखा प्रबंधक ने कहा कि पात्र किसान शाखा में संपर्क कर क्रेडिट कार्ड बनवा लें। सिकंदरपुर में अब तक 13 किसानों के क्रेडिट कार्ड बनाए गए हैं। उप कृषि निदेशक ओपी सिंह ने मिट्टी की सेहत के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सिकंदरपुर गांव में 164 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड बांटे जा चुके हैं। इस दौरान विषय वस्तु विशेषज्ञ योगेंद्र कुमार, राकेश कुमार, वीरेंद्र यादव, सतवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें