फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर लेकर चालक फरार, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सात दिन पहले डंपर ठीक कराने गजरौला गया चालक फरार हो गया। मालिक ने चालक की खोजबीन लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित की तहरीर पर गजरौला पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर निवासी शीशपाल डंपर से मिट्टी उठाने का काम करते हैं। आरोप के मुताबिक चालक 26 जुलाई को डंपर ठीक कराने के लिए गजरौला गया था, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा। मालिक में चालक की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। चालक का आधार कार्ड भी फर्जी निकला। पीड़ित शीशपाल की तहरीर पर गजरौला पुलिस ने गढ़मुक्तेश्वर- मेरठ रोड स्थित गोकुलपुर निवासी अली हसन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें