पेड़ गिरने से बिजली का खंभा टूटा, आपूर्ति ठप
कालागढ़ (ब्यूरो) । बृहस्पतिवार को हाथी कैंप के सामने 11 हजार वोल्टेज के बिजली के खंभे पर पेड़ गिर गया। जिसकी वजह से केन्द्रीय व नई कालोनी की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जेई दिनेश कुमार ने बताया कि बिजली का खंभा बदला जा रहा है। जल्दी ही आपूर्ति सुचारु हो सकेगी।