फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल को मिली चार डाक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला अस्पताल को मिले चार डाक्टर
विज्ञापन

बिजनौर। जिला महिला अस्पताल में चिकित्सकों की भारी कमी को देखते हुए जनपद की सीएचसी एवं पीएचसी पर कार्यरत चार चिकित्सकों को जिला महिला अस्पताल से अटैच कर दिया गया है। मूल तैनाती के साथ-साथ ये डाक्टर महिला अस्पताल में मेडिकोलीगल करेंगी। मुख्य चिकित्साधिकारी राकेश कुमार मित्तल के अनुसार नूरपुर सीएचसी पर तैनात डॉ. दिशा रानी सोमवार, मंगलवार, नजीबाबाद महिला चिकित्सालय पर तैनात डॉ. कुमुद को बुधवार, शनिवार, सीएचसी धामपुर में तैनात डॉ. सविता सिंह बृहस्पतिवार, सीएचसी स्योहारा में तैनात डॉ. दीपा गोयल शुक्रवार को सुबह 10 से शाम चार बजे तक जिला महिला अस्पताल में मेडीकोलीगल करेंगी। इसके अलावा बाकी सभी कार्य दिवसों में अपने मूल तैनाती स्थल पर ही रहेंगी। सीएमओ के मुताबिक तत्काल ही सभी चिकित्सकों को इस आदेश पर अमल करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें