जैन प्रतिष्ठान पर 10 दिवसीय समर कैंप शुरू
धामपुर।
रोमियोज डांस इंडिया डांस ग्रुप की ओर से शुक्रवार को कन्या इंटर कालेज के निकट जैन प्रतिष्ठान पर 10 दिवसीय समर कैंप का आयोजन शुरू हो गया है। उद्घाटन तरुण कुमार जैन ने किया। बतौर मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम की सराहना की। इस मौके पर समर कैंप में शामिल बच्चों ने कैंप में जमकर धमाल मचाया। कैंप में प्रतिभाग करने वालों में सानवी जैन, नईआशा, निष्ठी, रिया, आरूषी, कार्तिक, आयुश गुप्ता रही। दिनेश चंद अग्रवाल नवीन, डा. आयुश, मनोज कात्यायन,तनु जैन , नेहा जैन , रेखा कात्यायन, रोमा खान, लीना बंसल, संगीता रानी आदि ने बच्चों के कार्यक्रमों को सराहा। संचालन कोरियोग्राफर रोमियो मयूर ने किया।