फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर के पलटने से किसान की मौत, परिवार में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़। गांव भूतपुरी-शाहपुरजमाल मोड़ पर ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबकर किसान की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

गांव शाहपुरजमाल निवासी 32 वर्षीय सोमपाल पुत्र रिषीपाल सिंह शुक्रवार की देर रात पेट्रोल पंप से डीजल लेने के लिए ट्रैक्टर लेकर भूतपुरी गया था। वह डीजल लेकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बनैली नदी पार कर मोड़ पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सोमपाल की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसका शव सीएचसी मोर्चरी में रखवा दिया। हालांकि परिजन बिना किसी कार्रवाई व पीएम कराए शव को अपने साथ ले गए। गमगीन माहौल में परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें