सफाई कर्मचारियों ने मालगोदाम तिराहे क्षेत्र के नाले साफ किए
नजीबाबाद। नगरपालिका परिषद द्वारा नालों की सफाई का द्वितीय चरण का अभियान शुरू किया गया है।
नगरपालिका परिषद की चेयरमैन सबिया निशात के निर्देशन में नालों की तलछट सफाई अभियान चलाया जा रहा है। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक शमशाद अहमद की देखरेख में चलाए जा रहे अभियान में मंगलवार को मालगोदाम तिराहे से कृष्णा सिनेमा चौराहे तक प्रमुख नाले की तली तक सफाई की गई। सफाई अभियान में सफाई नायक योगेश के नेतृत्व में विक्की, आकाश, आशु, विशाल, छोटू, सहदेव, हिमांशु ने तली तक नालों की सफाई की। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक ने बताया कि जून के द्वितीय पखवाड़े तक वर्षा जल निकासी के लिए प्रमुख नालों की सफाई का अभियान जारी रहेगा।