महनाज ने किया स्कूल टॉप
बिजनौर ।
विवेकानंद पब्लिक स्कूल झालू का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। कक्षा छह की महनाज ने 97.7 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टॉप किया।
प्रधानाध्यापिका नूतन गुप्ता के अनुसार नर्सरी ए में रिहान, हया, उबरान और अयान, बी में अयान, सानिया, अलफिशा, एलकेजी में इलमा जहां, दानिया व बशीरा, मोहम्मद तौहिद, यूकेजी में अरशान, वंशिका, आहद उजैर, कक्षा एक में आतिब, सानिया, मोहम्मद कैफ क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। कक्षा दो में अरमान, साक्षी, इकरा, तीन में आफिया खानम, साजिया साजिद, आतिका परवीन, चार में अर्श, फरदीन, मोहम्मद फैसल, पांच में निशा अंजुम, अलीना, मोहम्मद अकमल, छह में महनाज, इलसा, सुबहानी, सात में फहद, फिजा ने क्रमश:प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। विशिष्ट अतिथि मोहम्मद इरफान, हुकुम सिंह, निजामुद्दीन, डा.मोहम्मद शारिक, मोहम्मद राशिद, हाजी मोहम्मद असलम, सविता देवी, राखी जोशी, कशिश नाज आदि ने मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। स्कूल कोआर्डिनेटर शमा परवीन, नसरीन, अंसारी, शैला परवीन, चांदनी परवीन, नगमा परवीन, अनु धीमान, नसरीन जैदी, सईदा, मोनिका, मोहम्मद आदिल, हाफिज वकील आदि मौजूद रहे।