बिजनौर।
कृष्णा कॉलेज के समाज कार्य विभाग द्वारा एचआईवी एड्स पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
उत्तर प्रदेश राज्य एड्स दिवस नियंत्रण सोसायटी के मास्टर ट्रेनर मोहम्मद तकी ने कहा कि एचआईवी का पहला केस अमेरिका के कैलिर्फोनिया 1981 में तथा भारत में पहला केस चेन्नई और उत्तर प्रदेश के बरेली में मिला था। भारत सरकार ने राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम का प्रारंभ 1992 में किया गया। इसके साथ साथ उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण सोसायटी का गठन 1999 में किया गया। विभागाध्यक्ष गोपाल स्वरूप सिंह ने एचआईवी और एड्स के अंतर स्पष्ट करते हुए इससे बचने के उपायों पर जोर दिया। एड्स के लक्षणों के बारे में भी बताया। कहा कि इससे बचने के लिए रणनीति बनानी होगी। प्रवक्ता अमित राजपूत एसटीडी के बारे में बताते हुए नवयुवकों से जागरूक रहने का आह्वान किया। इस दौरान कॉलेज संस्थापक राजीव कुमार, प्रबंधक मनोज कुमार, निदेशक पवन कुमार, साइंस कॉलेज प्राचार्या डॉ. सीमा शर्मा आदि मौजूद रहे।