फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने डा.अमित कुमार को अज्ञेय पुरुस्कार दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने डॉ. अमित कुमार को किया सम्मानित
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)। बसंत पंचमी के दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरएसएम डिग्री कॉलेज प्रवक्ता डॉ. अमित कुमार सिंह को अज्ञेय पुरस्कार से सम्मानित किया। उनकी पुस्तक अमरनाथ-यात्रा सत्यं शिवम सुंदरम के लिए यह पुरस्कार दिया गया। डॉ. अमित ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में अज्ञेय पुरस्कार दिया गया। जिसमें शाल, स्मारिका और पचास हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। जो वर्ष 2016 में प्रकाशित पुस्तक अमरनाथ-यात्रा सत्यं शिवम सुंदरम के लिए दिया गया। यह पुस्तक विश्व में प्रथम पुस्तक है, जो अमरनाथ यात्रा पर लिखी गई है। पुस्तक में यात्रा के आध्यात्मिक पहलुओं के साथ-साथ भारतीय सांस्कृतिक के संदर्भ, अमरनाथ-यात्रा के अर्थशास्त्र और कश्मीरियों और अन्य के साथ सहयोगात्मक संदर्भ का उल्लेख किया गया है। उनकी एक पुस्तक को राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने वर्ष 2001 में पुरस्कृत किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें