नजीबाबाद (बिजनौर)। अंग्रेजी भाषा उत्थान के लिए पीएनएस अरिहंत पब्लिक एकेडमी में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
शनिवार को प्रधानाचार्य केएल दीक्षित के निर्देशन में कार्यशाला आयोजित की गई। दिल्ली से आईं प्रशिक्षिका श्रद्धा आनंद ने कहा कि अंग्रेजी अंतरराष्ट्रीय भाषा के रूप में जानी जाती है। अंग्रेजी भाषा के विकास के लिए शिक्षक, शिक्षिकाओं से निजी प्रयास करने का आह्वान किया। सीबीएसई विद्यालयों में पठन-पाठन और आम बोलचाल में अंग्रेजी भाषा को प्रयोग में लाकर शिक्षण कार्य को प्रभावशाली और रोचक बनाया जा सकता है। कार्यशाला में स्कूल चेयरमैन पारसनाथ जैन और शिक्षक , शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।