फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार संघ पदाधिकारियों ने ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद । बार संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने पद एवं दायित्वों की शपथ ग्रहण की।
विज्ञापन

सोमवार को ड्वाकरा हॉल में चुनाव अधिकारी अशोक तोमर की देखरेख में बार संघ का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि सिविल जज जूनियर डिवीजन नूतन ने बार संघ अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, महासचिव देवेंद्र कुमार और बार संघ के समस्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। न्यायिक अधिकारी नूतन ने वादकारियों का हित सर्वोपरि बताते हुए बार संघ प्रतिनिधियों और अधिवक्ताओं से समाज के प्रति अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वाह करने का आह्वान किया। बार संघ के पूर्व अध्यक्ष सर्वेश गहलौत की अध्यक्षता एवं अशोक तोमर के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन मुअज्जम खां, पूर्व संयुक्त सचिव देवप्रताप सिंह, निसार अहमद, अजय गोयल, घनश्याम राजपूत, यशोवर्धन मिश्रा ने विचार रखे। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता बीएन गोयल, अब्दुल सलाम, मनमोहन कोहली, संजय त्यागी, वसीम अहमद, खुर्शीद आलम सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें