फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर क्राइम रोकने की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर (ब्यूरो)। एसपी प्रभाकर चौधरी के निर्देश पर जिले भर में सीओ और थाना प्रभारियों ने साइबर क्राइम रोकने के लिए पंफ्लेट वितरित कराए गए। रविवार को सभी सर्किल के सीओ और थाना प्रभारियों ने अपने क्षेत्रों में जाकर बैठक की और पंफ्लेट वितरित कराए। कर्मचारियों ने भी अपनी बीट में जाकर लोगों के बीच गोष्ठी कर जनता को साइबर अपराधों के बारे में जागरूक किया। बताया कि बैंक कर्मचारी बताकर फोन करने वाले को अपने एटीएम नंबर और पिन कोड या खातों की अन्य जानकारी नहीं देनी चाहिए। क्योंकि बैंक फोन करके जानकारी नहीं मांगता है। फोन करके नौकरी लगवाने, बीमा व बोनस देने, सस्ते लोन दिलवाने, मोबाइल टावर लगवाने, इनाम जीतने संबंधी कॉल करने वालों के झांसों में न आएं। एटीएम मशीन से पैसे निकालते समय किसी भी अनजान व्यक्ति की मदद न लें। अश्लील मेसेज और फोन कॉल तथा छेड़खानी से परेशान छात्राएं और महिलाएं तुरंत 1090 एवं 100 नंबर पर सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें