फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं
विज्ञापन

नगीना। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नगीना में आयोजित बरफानी सेवा समिति के रक्तदान शिविर का समिति के अध्यक्ष शीतांशु अग्रवाल व पूर्व अध्यक्ष आमोद शुक्ला तथा कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सर्वप्रथम व्यापारी उत्तपल राजपूत व उनकी धर्म पत्नी अंशु सिंह ने रक्तदान कर सभी कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। समिति के अध्यक्ष शीतांशु अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता इससे दूसरों की जिंदगी बचाई जा सकती है। सीएचसी प्रभारी शील कुमार गौतम ने बताया कि रक्त की एक यूनिट से कई जिंदगी बचाई जा सकती। इस अवसर पर समिति के कार्यकर्ता अध्यक्ष शीतांशु अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष व समाज सेवी आमोद शुक्ला, पूर्व सचिव शरद गर्ग, सचिव परितोष कौशिक, उत्पल चौहान आरएसएस नगर कार्यवाहक डॉ. राहुल त्यागी, मोहित गर्ग, मुकेश त्यागी आदि ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें