बीपीएल कार्ड धारकों को मिलेंगे फ्री में बिजली कनेक्शन
धामपुर (बिजनौर)। विद्युत निगम के एक्सईएन हरीश कुमार चौधरी ने बताया कि आर.ए.पी.डी.आर.पी और आई.पी.डी.पी.एस. योजना के तहत डिवीजन के सभी नगरों धामपुर, स्योहारा, अफजलगढ़, शेरकोट, सहसपुर, नहटौर में बीपीएल, अंत्योदय और उज्ज्वला कार्ड धारकों को शून्य धनराशि पर बिजली के घरेलू कनेक्शन दिए जाएंगे। इसके लिए निगम की ओर से 23 जुलाई को सभी नगरों के पंचायत और पालिका मुख्यालयों पर शिविरों का आयोजन होगा। शिविरों में निगम के सभी अधिकारी मौजूद होंगे। उसी दिन से ऐसे सभी लोगों को कनेक्शन देकर विद्युत सुविधा मुहैया करा दी जाएगी।