फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूषित भोजन करने से 100 लोग बीमार

Wed, 07 Feb 2018 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
विज्ञापन
demo - फोटो : demo
विज्ञापन
बिजनौर के हल्दौर के गांव धनौरी में आयोजित एक विवाह समारोह की दावत में दूषित भोजन खाने से 100 से ज्यादा लोग बीमार हो गए। सभी को उल्टी और दस्त की शिकायत होने पर निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। बीमारों ने कई पार्टियों के नेता भी शामिल हैं। गांव तहारपुर मदद इमाम निवासी एक व्यक्ति के बेटे की बारात मंगलवार दोपहर गांव धनौरी में गई थी। विवाह समारोह में क्षेत्र के कई नेता और मेहमान शामिल हुए। ग्रामीणों के अनुसार दावत में व्यंजन बनाने के लिए बाजार से दूध और पनीर लाया गया था। दावत में कुछ लोगों ने रायता और पनीर खाया। जिसके बाद पूर्व जिला पंचायत सदस्य आदित्यवीर चौधरी, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के ब्लाक अध्यक्ष वेदप्रकाश, पूर्व ग्राम प्रधान दिलावर सिंह, रामनाथ सिंह, रघुनाथ सिंह, बलराम सिंह, मोहित कुमार, कमल कुमार, गजेंद्र सिंह, क्षेमेंद्र कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, सुनील कुमार, राजपाल सिंह, रामौतार सिंह, मेघराज सिंह, चंद्रपाल सिंह, छोटे सिंह, बंटू चौधरी आदि लोगों की हालत बिगड़ गई। उन्हें उल्टी दस्त होने शुरू हो गए। दावत खाकर सभी अपने घर पहुंचे कई लोगों की हालत गंभीर हो गई। परिजन उल्टी दस्त से पीड़ित लोगों को बिजनौर, चांदपुर और आसपास के निजी चिकित्सकों के यहां उपचार के लिए ले गए। चिकित्सकों ने उपचार के बाद रोगियों की हालत सामान्य होने पर उन्हें घर भेज दिया। सीएचसी प्रभारी मदनपाल सिंह ने मामले से अनभिज्ञता जताई है। उन्होंने रोगियों को प्रशिक्षित चिकित्सकों की देखरेख में उपचार कराने और ओआरएस का घोल पीने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें