फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गुलदार के हमले में 10 वर्ष के बालक की मौत

Fri, 23 Jun 2023 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
अफजलगढ़ के गांव बादशाहपुर में गुलदार के हमले में बच्चे की मौत के बादशव को गोद में लेकर विलाप कर
विज्ञापन
- गर्मी के चलते हौज में नहा रहे थे भाई-बहन, गुलदार ने मार दिया झपट्टा
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
अफजलगढ़/रेहड़ (बिजनौर)। गर्मी के चलते हौज में नहा रहे एक बालक पर गुलदार ने हमला कर गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया। परिजनों ने शोरशराबा कर गुलदार को वहां से भगाया। जख्मी बालक ने अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना से ग्रामीणों में भारी रोष है। 25 अप्रैल को गांव बादशाहपुर के समीपवर्ती गांव मुस्सेपुर में एक बालिका को गुलदार ने मार डाला था।

जानकारी के अनुसार गांव बादशाहपुर निवासी सरदार नवजोत सिंह का गांव के बाहर खेत हैं। वही उसने अपना घर बना रखा है। गर्मी के चलते उसका 10 वर्षीय पुत्र सुखविंदर घर में ही बनी हौज में अपनी छोटी बहन महक के साथ नहा रहा था। घात लगाए बैठा गुलदार पहले महक की ओर झपटा। महक चीख पड़ी जिस पर गुलदार उसकी ओर से हटकर सुखविंदर पर हमलावर हो गया। गुलदार ने बालक को गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया। शोर शराबे व बालक की चीख सुनकर घर पर मौजूद लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। लाठी-डंडे फटकार कर गुलदार को वहां से भगाया। परिजन बालक को उपचार के लिए ले जा रहे थे, जहां रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद ग्रामीण एकत्र हो गए, लगातार गुलदार के हमले से हुई मौत से लोगो में रोष व्याप्त है। ग्रामीणो का कहना है कि इस संबंध में वन विभाग की ओर से कोई सटीक कार्रवाई नहीं की जा रही है। घटना के दो घंटे बीत जाने के बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची।गौरतलब है कि बुधवार शाम को गुलदार ने उत्तराखंड यूपी की सीमा पर एक महिला पर हमला कर उस समय मार डाला था जब वह खेत से चारा लेने गई थी और चारे की गठरी उठा रही थी। बुधवार के घटनास्थल और बृहस्पतिवार के घटनास्थल में महज चार किलोमीटर का फासला है।ग्रामीण संभावना जता रहे हैं कि बच्चे को मारने वाला वही गुलदार हो सकता है, जिसने महिला को मारा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें