फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: विसर्जन से लौट रहे युवकों से मारपीट, छह लोगों एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के जलालपुर में विसर्जन से लौट रहे युवकों के साथ स्थानीय लोगों ने विवाद कर लिया। मामले में पुलिस ने छह नामजद व कुछ अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने बताया कि जलालपुर निवासी सुरेश कुमार सरोज ने तहरीर देकर बताया कि वे अपने साथियों के साथ विसर्जन कर लौट रहे थे। आरोप लगाया कि बस्ती के कुछ लोग अवैध तरीके से तार खींचकर बिजली जलाते हैं। लौटते समय वह तार उनके पिकअप में फंस रहा था तो उन लोगों ने उसे हटाने का प्रयास किया। आरोप है कि इस बीच सुधई गौतम, पप्पू, दिनेश कुमार, अमित, शमशेर गौतम, अरविंद गौतम के साथ कुल अन्य लोगों ने ईट-पत्थर व लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में उनके अलावा उनके साथी अनिल सरोज, विशाल सरोज, दिनेश सरोज गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर छह नामजद व कुछ अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें