फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: तालाब में मिला युवक का शव, दो दिन से गायब था धीरज

विज्ञापन
बेलवरियां तालाब में युवक का शव मिलने पर जुटी भीड़। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
सुरियावां। कोतवाली क्षेत्र के दानूपुर पूरबपट्टी गांव के बेलवरिया तालाब में बृहस्पतिवार शाम को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान धीरज शुक्ला उर्फ बब्बू (40) निवासी सदौपुर के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक धीरज दो दिन पूर्व रात करीब 10 बजे घर से कहीं निकला था। उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। मृतक को दो बच्चे हैं। शाम को शौच गए लोगों ने तालाब के किनारे उतराया शव देखा तो वह परेशान हो गए। खबर मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। ग्रामीणों ने ही युवक की पहचान किया। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी त्रिपाठी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें