फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने ली सपा की सदस्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दलों में आवाजाही शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर करीब दर्जनभर युवाओं ने रविवार दोपहर निवर्तमान जिलाध्यक्ष के आवास पर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेताओं के मुताबिक युवाओं को पार्टी में जोड़ने का कवायद की जा रही है। सपा की नीतियों से प्रभावित होकर और भी युवा पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। युवक दोपहर 10 बजे सपा और अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाते हुए अजिमुल्लाह चौराहे स्थित सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष विकास यादव के आवास पर पहुंचे जहां उन्हें माला और पार्टी का प्रतीक चिन्ह सौंपकर सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में सपा के प्रति युवाओं में जोश है। यही युवा आगामी चुनाव में युवा महत्पूर्ण भुमिका निभाएंगे। कहा आगामी चुनाव में सत्ता परिवर्तन होना तय है। सदस्यता ग्रहण करने वालों में अर्जुन यादव, चंद्रेश वर्मा, शिवम पटेल, चमन पटेल, अमरेश पटेल, अवनीश पटेल, इंद्रजीत पटेल, दिनेश पटेल आदि रहे। इस मौके पर रामराज ददा, सुनील पटेल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें