बिजली पासी की जयंती में चित्र पर माल्यार्पण करते अतिथि। स्रोत संगठन
सुरियावां (भदोही)। ऑल इंडिया युवा शक्ति सेना की ओर से रविवार को नगर स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास महाराजा बिजली पासी की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि लखनऊ, मोहनलाल गंज सांसद आरके चौधरी ने महाराजा बिजली पासी व डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। लोगों ने 51 किलो का माला पहनाकर उनका स्वागत किया। सांसद चौधरी ने कहा कि पासी समाज आज भी बिखरा हुआ है। उसे समाज के नौजवानों को आगे बढ़ाते हुए समाज को एकजुट करना है। उत्तर प्रदेश की राजधानी में पासी समाज के 12 पुराने किले हैं लेकिन आज तक उसका जीर्णोद्धार नहीं किया गया। अगर हमारी सरकार बनी तो उन किलो का सुंदरीकरण कराया जाएगा। लोक कलाकार राजेंद्र यादव व दीनानाथ हंसमुख ने अपने गीतों से समाज के इतिहास और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। मौके पर एसके इंद्रा, जाहिद बेग, गणेश यादव, धर्मेंद्र सरोज, बीरेंद्र सरोज, डॉ. जितेंद्र सरोज, परमेंद्र सरोज, अरविंद सरोज, अच्छेलाल आदि रहे। संचालन जटाशंकर मौर्य ने किया।