फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: वृंदावन से लौट रहा युवक दतिया में ट्रेन से गिरा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खमरिया। नगर के वार्ड नंबर चार निवासी राजेंद्र गुप्ता के 30 वर्षीय बेटे प्रभात गुप्ता की झांसी के दतिया में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। वह अपने तीन दोस्तों के साथ मथुरा, वृंदावन दर्शन के लिए गया था। वहां से लौटते समय वह हादसे का शिकार हो गया। घटना की जानकारी होने के बाद परिजन शव को लेने निकल पड़े। खमरिया के वार्ड संख्या चार निवासी राजेंद्र गुप्ता उर्फ बायर का छोटा बेटा प्रभात बीते 16 अक्तूबर को स्थानीय जनसेवा केंद्र से ऑनलाइन टिकट लेकर अकेले मथुरा दर्शन करने के लिए गया था। मथुरा, वृंदावन व अन्य स्थानों का दर्शन करने के बाद वे घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि दतिया के पास ट्रेन के गेट के पास खड़े प्रभात का पैर फिसल गया। इससे वह नीचे गिर गया और सिर में गहरी चोट लग गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर रेलवे पुलिस ने टिकट पर पड़े मोबाइल नंबर से परिजनों को सूचित किया। युवक का मोबाइल टीटीई ने बरामद किया। रेलवे पुलिस और उसके जरिये परिजनों को घटना की जानकारी मिली। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन उसके शव को लेने के लिए झांसी रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें