कौलापुर। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के गिराईं विद्युत उपकेंद्र निवासी मौलाना अली अख्तर के बेटे अहमद रजा की तलाश के लिए शनिवार को एसडीआरएफ टीम ने बिहरोजपुर गंगा घाट पर तलाशी अभियान चलाया। तीन घंटे की तलाशी के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। परिवार वालों के मुताबिक अहमद रजा (24) तीन जुलाई को घर से बाजार जाने की बात कहकर निकला, लेकिन उसके बाद नहीं लौटा। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दिया। परिवार वालों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए गंगा घाट पर तलाशी की मांग किया। जिस पर शनिवार को एसडीआरएफ की टीम घाट पर पहुंची। दोपहर एक बजे से चार बजे तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन पता नहीं सका।