फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi: पटाखा फोड़ने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, युवक की मौत, बाजार में पुलिस तैनात

Tue, 25 Oct 2022 05:22 PM IST
उत्पल कांत न्यूज नेटवर्क, अमर उजाला, भदोही

सार

भदोही के नईबाजार में दिवाली की रात पटाखा फोड़ने को लेकर दो गुटों में हुए मारपीट में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पीड़ित पक्ष से बात करते भदोही एसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही के नईबाजार में दिवाली की रात पटाखा फोड़ने को लेकर दो गुटों में हुए मारपीट में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने रात ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाजार में पुलिस बल तैनात कर दी गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 12.30 बजे जितेंद्र सोनकर (23) अपने घर की और जा रहा था। रास्ते में कुछ लोग पटाखा फोड़ रहे थे। जितेंद्र के पास एक पटाखा फट गया। इस पर उसने लोगों को सुरक्षित तरीके से पटाखा फोड़ने को कहा। इसपर विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई।

जिसमें घायल जितेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जितेंद्र 4 भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसकी शादी नहीं हुई थी।  उधर, मृतक के बड़े भाई सुरेश सोनकर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसके भाई को आधी रात घर से बुलाकर हत्या कर दी गई। बड़े भाई ने यह भी बताया है कि विपक्षी मनबढ़ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी आए दिन उसे मोहल्ला छोड़कर भाग जाने का अल्टीमेटम और हत्या कर देने की धमकी दिया करते थे। सुरेश ने तहरीर में कुछ युवकों का नाम भी बताया है। पुलिस ने चार युवकों को हिरासत मे लिया है।  पुलिस कप्तान ने मंगलवार दोपहर घटनास्थल का दौरा किया और पीड़ित पक्ष से बात की। कहा कि मामले में कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें