फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। ऊंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुई सड़क दुर्घटना में घायल युवक की अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

लालानगर निवासी जयमंगल यादव (29) की ससुराल प्रयागराज के बरौत में है। वह बाइक से पत्नी को लेने जा रहा था। ऊंज गांव के पश्चिमी सीमा पर हाईवे से आ रहे किसी वाहन की चपेट में आकर वह घायल हो गया। लोगों की मदद से घायल को गोपीगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। स्वास्थ्य में सुधार न आने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक जयमंगल यादव मुंबई में रहकर एक निजी कंपनी में काम करता था और तीन माह के बच्चे का पिता भी है। चार भाईयों में सबसे छोटा होने परिवार का दुलारा था। तीन माह पूर्व ही बड़े भाई की भी मौत हो गई थी। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें