मोढ़। सुरियावां कोतवाली क्षेत्र के कस्तूरीपुर चौराहा के पास बुधवार को दो बाइक की आपस में टक्कर होने से 30 वर्षीय प्रदीप गौतम घायल हो गया। बाइक सवार भदोही की तरफ से बाइक से बहरैची अपने घर जा रहा था। इस बीच पीछे से आ रही दूसरे बाइक ने उसकी बाइक की टक्कर हो गई। इससे प्रदीप बाइक लेकर सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल भेजवाया गया। इस बीच दूसरा बाइक सवार मौका देखकर फरार हो गया।