गोपीगंज। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी-प्रयागराज रेल खंड पर चेरापुर गांव के पास सिकंदराबाद से पटना बिहार जा रही पटना सिकंदराबाद की चपेट में आ जाने से मुन्नालाल बिंद (40) की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।गोपीगंज थाना क्षेत्र के बिरनई गांव निवासी मुन्नालाल बिंद की मानसिक हालत ठीक नहीं है। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह रेलवे ट्रैक की तरफ टहलने गए थे। इस बीच सिकंदराबाद से वाराणसी की ओर जा रही पटना सिकंदराबाद एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोपीगंज पहुंचने पर लोको पायलट ने मेमो स्टेशन अधीक्षक को मेमो देकर घटना की जानकारी दी। परिजनों ने मृतक की दिमागी हालत गड़बड़ बतायी। बताया कि उनका उपचार चल रहा था।