गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के जखांव गांव में शनिवार को बारिश के दौरान कच्चे घर की दीवार गिर जाने से दबकर पिंटू कुमार (35) की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि बारिश में कच्चे घर की क्षतिग्रस्त दीवार की पिंटू मरम्मत कर रहा था। इस दौरान दीवार भरभरा कर गिर पड़ी। मलबे में दबकर पिंटू गंभीर रुप से घायल हो गया। इलाज के लिए पिंटू को परिजन जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो पुत्र, एक पुत्री है। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। प्रभारी निरीक्षक केके सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर तहसील प्रशासन को सूचना दी गई है।