सुरियावां। कोतवाली क्षेत्र के महजूदा गांव में शनिवार की शाम बारिश के दौरान बिजली गिरने से चपेट में आए एक 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार महजूदा निवासी रामस्वारथ के छाेटे पुत्र आशीष कुमार शनिवार की शाम भैंसों को लेकर खेत में चराने गए थे। इस बीच बारिश होने लगी और वे बारिश में ही फंस गए। बारिश के दौरान गिरी बिजली की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। आशीष दो भाइयों में छोटे थे। वे अभी अविवाहित थे। बीते दिनो टेट परीक्षा क्वालीफाई की थी और आगे की तैयारी में जुटे गए। घटना की जानकारी होने के बाद पाली चौकी प्रभारी के साथ मौके पर पहुंची राजस्वी की टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।