कोतवाली के डेरवा शीतला माता के घाट पर रविवार की सुबह स्नान के दौरान मिर्गी का दौरा पड़ने से एक युवक गंगा में डूब गया। उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, डेरवा निवासी बैजनाथ यादव का पुत्र रतन यादव (25) स्नान के दौरान अचानक मिर्गी आ गई। इससे वह गंगा के गहरे पानी में समा गया। आस पास स्नान कर रहे लोगों ने युवक के शव को गंगा से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि युवक मंदबुद्धि का था। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद