फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैहर धाम की सीढ़ी से गिर कर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसिया। औराई थाना क्षेत्र के पिलखिनी निवासी सुशील सेठ (55) की मौत सोमवार को सुबह मैहर धाम की सीढ़ी से गिर कर हो गई।
विज्ञापन

पिलखिनी निवासी संजय सेठ रविवार को साथियों के साथ मध्यप्रदेश स्थित मैहर धाम में माता रानी का दर्शन-पूजन करने गया था। सुबह दर्शन-पूजन कर सीढ़ियों से नीचे उतर रहा था उसी समय संतुलन बिगड़ जाने से वह गिर कर घायल हो गया। दर्शनार्थियों की भीड़ जब तक इलाज की व्यवस्था में जुटती तब तक सुशील सेठ ने सीढ़ी पर ही दम तोड़ दिया। इस मौके पर पहुंची मध्यप्रदेश की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रोते-बिलखते परिजन भी मैहर के लिए रवाना हो गए हैं। पिलखिनी आवास पर सांत्वना देने वालों की लाइन लगी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें