भदोही। नगर के मोढ रोड पर फत्तूपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार को रात करीब आठ बजे पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। कोतवाली प्रभारी अजय सेठ ने बताया कि बारिश के दौरान रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। उसकी उम्र 30 वर्ष लग रही है। शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।