दुर्गागंज। थानाक्षेत्र के सरायकंसराय गांव के सामने मंगलवार को ट्रेन से कटकर 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, लेकिन युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने बताया कि युवक काफी देर से रेलवे लाइन के किनारे टहल रहा था और मालगाड़ी की चपेट में आ गया। घटना स्थल पर जुटी भीड़ ने भी मृतक की शिनाख्त करने में लगी रही, लेकिन शिनाख्त न होने से पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष रामजी यादव ने बताया कि पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।