गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के लाल नगर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार देर रात को बाइक सवार युवक अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वाराणसी जिले के दामोदरपुर सारनाथ निवासी अंकित कुमार (21) पुत्र शोभनाथ अपने मित्र मनीष शर्मा और एक अन्य मित्र के साथ कौलापुर किसी बारात में सम्मिलित होकर बाइक से अपने घर वापस जा रहे थे। इस दौरान लाला नगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी अज्ञात वाहन के टक्कर से तीनों सड़क पर गिर गए इस दौरान मामूली रूप से घायल दोनों मित्रों ने एनएचएआई एंबुलेंस के सहयोग से अंकित को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के दिए मेमो पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।