फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सूदखोरी के लेन-देन के विवाद में युवक को मारा चाकू, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर के बड़ा डाकखाना शहीद भगत सिंह पार्क के पास पैसे के लेन-देन के विवाद में तीन युवकों ने चाकू से हमला कर एक युवक को बुरी तरह घायल कर दिया। घटना के बाद तीनों आरोपी भाग निकले। घटना के पीछे सूदखोरी के लेनदेन को कारण मानकर पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। घायल युवक के भाई की तहरीर पर पुलिस तीन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन



नगर के पक्का पोखरा निवासी महेंद्र गुप्ता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार की रात को उसका भाई धीरेंद्र गुप्ता (35) शहीद भगत सिंह पार्क सरकारी भांग की दुकान के पास साढ़े नौ बजे खड़ा था। पैसे के लेन-देने के विवाद में तीन लोग उसके भाई को धारदार हथियार से जान से मारने की नियत से पेट और सिर में मारा। पेट में तीन चाकू मारकर लहुलूहान कर दिया। घटना के बाद सभी फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायल को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर पहुंचाया। मौके पर उप निरीक्षक हरिशंकर यादव पहुंचे। ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने नए कानून की धाराओं में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी मो. सलीम उर्फ बउवा निवासी रामबाग कोतवाली शहर, रमजान अली निवासी तरकापुर, सुहैल निवासी शेर खां की गली के खिलाफ हत्या का प्रयास का मुकदमा दर्ज किया।

शहर कोतवाल बाल मुकुंद मिश्रा ने बताया कि घायल युवक सूद पर पैसे देता है। पैसा लेने गया था। विपक्षी ने कहा कि पैसा दे दिया है। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसमें विपक्षी ने युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। तीन आरोपियों पर जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें