फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: महंगाई के विरोध में सड़क पर लेटा युवक, हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। थानाक्षेत्र के अमवां गांव निवासी युवक राजेश कुमार महंगाई के विरोध में शुक्रवार को मिर्जापुर मार्ग पर लेट गया। जिससे आधे घंटे तक आवागमन ठप होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया, जिससे आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन

युवक ने कहा कि खाद्य पदार्थ और अन्य सामानों में महगाई, जमाखोरी, चोरी, मिलावट खोरी से आम जन जीवन खतरे में पड़ गया है। पूर्व में कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई अमल नहीं किया गया। जिससे वह परेशान होकर गोपीगंज-मिर्जापुर मार्ग पर लेट गया। मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को वह आगे नहीं बढ़ने दे रहा था। जिससे चार पहिया, ट्रक सवार आगे बढ़ने की बजाए वाहनों को खड़ी कर दिए। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को थाने लेकर चली आई। जिससे आपूर्ति शुरू हो सका, हालांकि युवक के ड्रामे से लोगों को परेशान होना पड़ा।

राजेंद्र प्रसाद यादव- संवाद

राजेंद्र प्रसाद यादव- संवाद

राजेंद्र प्रसाद यादव- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें