थाना क्षेत्र के निदिउरा गांव में बुधवार की रात 23 वर्षीय अजय कुमार शुक्ला ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर लिया। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि अजय की शादी अप्रैल में हुई थी। इस बीच अजय का चयन पुलिस में होने वाला था। वह मेडिकल परीक्षण भी करा चुका था। चार दिन से तनाव में था। रात लगभग 11 बजे मकान के दूसरे तल पर स्थित कमरे में सोने चला गया और देर रात पंखे से लटककर खुदकुशी कर लिया। चीख-पुकार सुनकर परिजन कमरे में भागते हुए पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। जीवित होने की शंका में रात में ही अजय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने भी मृत होने की पुष्टि कर दी।