फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi: घर में घुसकर पड़ोसी गांव के युवक ने युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Tue, 22 Aug 2023 06:27 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क,भदोही

सार

भदोही जिले के औराई क्षेत्र के एक गांव में युवती से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी फरार होने की फिराक में था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले के औराई क्षेत्र के एक गांव में युवती से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गांव निवासी एक महिला ने 21 अगस्त को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 18-19 अगस्त की रात में पड़ोसी गांव का एक युवक उसके घर में घुस गया। एक कमरे में सो रही उसकी बेटी को अकेले पाकर दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


शोर सुनकर जबतक लोग पहुंचते तबतक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। भदोही एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रामरती बिंद निवासी ठेगीपुर के खिलाफ दुष्कर्म सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार सुबह बाबूसराय के समीप कटरा हाइवे अंडरपास से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। औराई सीओ उमेश्वर प्रभात सिंह ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायालय से जल्द सजा दिलाने का प्रयास रहेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें