फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: निर्माणाधीन पुल से 50 फीट नीचे गिरा युवक, मौत

विज्ञापन
मृतक अनुप निषाद। फाइल फोटो
विज्ञापन
लालानगर। प्रयागराज के शृंगवेरपुर में गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल से 50 फीट नीचे गिरने से गोपीगंज के रामपुर घाट निवासी अनूप कुमार निषाद (22) की मौत हो गई। पुल से गिरने के बाद घायल युवक को स्वरूप रानी अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सोमवार की रात में शव घर पहुंचा तो गांव का माहौल गमगीन हो गया। गोपीगंज के रामपुर घाट निवासी अनूप कुमार निषाद दो दिन पहले अपने कुछ साथियों के साथ प्रयागराज के शृंगवेरपुर गंगा तट पर जीआर इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी की ओर से निर्माणाधीन पक्का पुल निर्माण में मजदूरी करने के लिए गया था। उसके साथियों ने बताया कि सोमवार को पुल निर्माण हो रहा था। पुल के पिलर के ऊपरी हिस्से में लगे गार्डर का बोल्ट ढीला था। अनूप ऊंचाई से जैसे ही उसको पकड़ने का प्रयास किया तब वह फिसल गया। संतुलन बिगड़ने के कारण वह नीचे जा गिरा। मंगलवार की सुबह रामपुर घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया। अनूप चार भाइयों में सबसे बड़ा था। वह परिवार की आजीविका का सहारा था। पिता मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें