खमरिया। औराई कोतवाली के खमरिया चौकी अंतर्गत बुधवार की सुबह में दानापुर-उधना एक्सप्रेस से कटकर युवक की मौत हो गई। लोगों ने शव देखकर पुलिस चौकी खमरिया को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोरीडीह गांव निवासी ओम प्रकाश गौंड के 26 वर्षीय बड़े पुत्र आशीष कुमार गौड़ का शव सुबह करीब 6 बजे माधोसिंह रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर के पास रेलवे ट्रैक पर मिला। बताया जा रहा है कि वे ट्रैक पार करते समय दानापुर-उधना एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई। लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मृतक के पिता ओम प्रकाश गौंड के तीन पुत्र हैं। जिनमें आशीष सबसे बड़े थे। पिताजी ने बताया गया कि दिमागी संतुलन खराब होने के कारण 2 महीना तक अस्पताल में दवा चल रहा था।