फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: वायरिंग कर रहे युवक पर अचानक भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबकर हुई मौत

Sat, 08 Jun 2024 02:34 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News : भदोही में वायरिंग कर रहे युवक पर अचानक दीवार गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार के कमाऊ व्यक्ति की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
घटना के बाद अस्पताल में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के कोलहर गांव में वायरिंग कर रहे एक युवक पर दिवार गिरने से मलबे में दबकर मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन उसे एमबीएस लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला 
जानकारी के अनुसार कोलहर गांव निवासी शशि उर्फ सोमारू (30) वायरिंग कर परिवार का जीविकोपार्जन करता था। शनिवार को वह गांव के एक व्यक्ति के यहां वायरिंग करने गया हुआ था। बताया जा रहा है कि जिस मकान की वह वायरिंग करने गया था। वहां कुछ काम भी लगा हुआ था। वायरिंग के दौरान अचानक एक दिवार उसके ऊपर आकर ही गिर गई। मलबे में दबकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 
मौके पर मौजूद लोगों ने दीवार के मलबे से उसे निकालकर महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता स्व. श्रीनारायण उर्फ बांगुर की कोरोना काल में मौत हो गई थी। परिवार में उसके अलावा पत्नी शैला देवी, बेटा कार्तिक और मां रहती हैं।
विज्ञापन


मृतक का एक भाई परिवार के साथ बाहर रहता है। परिवार की जिम्मेदारी शशि के कंधों पर थी। दो बहनों की शादी हो चुकी है। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें