फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नशे और दहेज के प्रति युवा पीढ़ी को किया आगाह

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। नगर के डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत दहेज व नशा उन्मूलन दिवस मनाया गया। दिन का प्रारंभ योगाभ्यास, प्रार्थना, झंडा गीत से हुआ। इसके अलावा हरिजन और पाल बस्ती में जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों से संपर्क कर दहेज और नशे के दुष्प्रभाव के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

प्राध्यापक डॉ. अमित तिवारी ने छात्र-छात्राओं को नशे के विभिन्न लत से अवगत कराया गया। बताया कि मद्यपान तो खराब चीज है ही, लेकिन मोबाइल जैसी उपयोगी वस्तु को भी लोग नशे की तरह इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है। प्राध्यापक डाॅ. सुजीत कुमार सिंह ने दहेज कुप्रथा के बारे मे चर्चा की। बताया पारिवारिक ताना-बाना दहेज के लेन-देन से ध्वस्त हो रहा है। दहेज प्रथा महिलाओं के प्रति यातना और अपराध का कारण बनी है। इसे खत्म करना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस दौरान स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक और नारे के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। ग्रामीण इलाके में रैली के माध्यम से तंबाकू, गुटका, बीड़ी, सिगरेट, शराब, अफीम, गांजा आदि से दूर रहने का आह्वान किया। इस दौरान डाॅ. श्वेता सिंह, डाॅ. रुस्तम अली, अनुराग सिंह, डाॅ. भावना सिंह, डाॅ. आशुतोष श्रीवास्तव, डाॅ. अनीश कुमार मिश्र, आशीष जायसवाल समेत उम्मे हबीबा, सना अंसारी, मंतशा बानो, खुशबू, कविता, माधुरी विशाल, सादिया अंसारी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें